प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date -: देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 सितंबर 2020 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना को सरकार द्वारा नीली क्रांति के नाम से भी संबोधित किया गया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से देश में मत्स्य पालन करने वाले कृषकों के मत्स्य पालन क्षेत्र की स्थिति में उन्नति होगी और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। ऐसे में मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को पीएम मत्स्य पालन योजना का प्राप्त करने के लिए मत्स्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना क्या है :PM Matsya Sampada Yojana Kya Hai

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना केंद्र सरकार द्वारा देश के मत्स्य पालन विभाग में सुधार और मछली उत्पादन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक लाभकारी योजना है। जिसका संचालन मत्स्य विभाग, मत्स्य पालन विभाग तथा पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जलीय कृषि एवं मत्स्यपालकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से मत्स्य पालन क्षेत्र में कार्य कर रहे नागरिकों को ₹300000 तक का लोन भी प्रदान किया जाएगा।

मत्स्य संपदा योजना के बेहतर संचालन के लिए सरकार द्वारा इसमें 20050 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की गई है। यह योजना 2020 से 2025 यानी 5 वर्ष की समय अवधि के लिए प्रस्तावित की गई है। इस समय अवधि तक मत्स्य संपदा योजना को देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में लागू कर किसानों की आय में वृद्धि करना है।

योजना का नामप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
शुरू की गईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
आरंभ तिथि10 सितंबर, 2020
संबंधित विभागमत्स्य विभाग, मत्स्यपालन विभाग तथा
पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार
वर्तमान वर्ष2024
माध्यमऑनलाइन प्रक्रिया
लाभार्थीदेश के सभी मत्स्य पालनकर्ता
उद्देश्यमत्स्यपालन को बढ़ावा देना और
उनक आय में वृद्धि करना
आधिकारिक वेबसाइटpmmsy.dof.gov.in

इस योजना का उद्देश्य क्या है :PM Matsya Sampada Yojana Objective

केंद्र सरकार द्वारा पीएम मत्स्य संपदा योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य देश में जलीय कृषियों एवं मछवारों को मत्स्य पालन के लिए बढ़ावा देना है। इससे जहां देश में मत्स्य पालन की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को बहुत नुकसान झेलना पड़ता है, जिसके कारण आए दिन मत्स्य पालन करने वालों की संख्या में कमी आ रही है। इस समस्या को दूर करने और मत्स्य पालन कर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए सरकार पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपलकों को लोन एवं मछली पालन के लिए ट्रेनिंग प्रदान करेगी।

इससे देश में मछली पालन करने वाले मछुआरों को प्रोत्साहन मिल सकेगा और मछुआरों की आय में वृद्धि होने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकेगा। इसके साथ ही मत्स्य संपदा योजना के तहत देश में मत्स्य पालन व्यवसाय में बढ़ोतरी से अधिक रोजगार भी उत्पन्न हो सकेंगे।

इस योजना के क्या लाभ है :PM Matsya Sampada Yojana Benefits

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

  • इस योजना के तहत देश में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल सकेगा
  • मत्स्य पालन करने वाले मछुआरों की स्थिति में सुधार होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • जलीय व्यस्वसाय में मछुआरों को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • इस योजना में पानी और भूमि के निर्माण के साथ मछली उत्पादन में सुधार होगा।
  • इस योजना के तहत मछुआरों को लोन भी प्रदान किया जाएगा जिससे वह अपने व्यवसाय में विस्तार कर लाभ अर्जित कर सकेंगे।
  • सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए मछुआरों को ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से 55 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • सरकार द्वारा मत्स्य संपदा योजना के बेहतर संचालन के लिए सरकार द्वारा इसमें 20000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत 11000 करोड़ रुपए मत्स्य पालन और 9000 करोड रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए दिए जाएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए योजना विस्तार 5 वर्षों 2020 से 2025 तक के लिए किया गया है।
  • योजना के तहत मछली का विशेष रूप से ध्यान रखने एवं गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाएगा।
  • देश में मत्स्य पालन की तरफ लोगों का रुझान पड़ेगा और अधिक से अधिक कृषक जो मत्स्य पालन करना चाहते हैं उन्हें बढ़ावा मिल सकेगा।

इस योजना के लिए पात्रता क्या है :PM Matsya Sampada Yojana Eligibility

  • मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने वाले आवेदक भारत के निवासी होने चाहिए।
  • आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले होने चाहिए।
  • योजना में आवेदन हेतु आवेदक मत्स्य पालनकर्ता या किसान ही आवेदन के पात्र होंगे।
  • प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोग भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।

इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है :PM Matsya Sampada Yojana Documents

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें :PM Matsya Sampada Yojana Benefits Online Registration

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जो आवेदक इसमें ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह आवेदन की प्रक्रिया यहां बताए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक सबसे पहले मत्स्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां होम पेज पर आपको Application for Year 2024 का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आप रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरकर फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी भरकर आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Apply Now विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएगी, जिसे आपको फॉर्म में दर्ज करनी होगी।
  • अब फॉर्म मे पूछी गई जानकारी भरकर आपको आखिर में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस तरह आपके प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े :

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की अवधि क्या है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वित्तीय वर्ष 2020 से 2025 तक 5 वर्ष की अवधि के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कितने बजट की घोषणा की गई है?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 20000 करोड़ रुपए की बजट की घोषणा की गई है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन हेतु कौन पात्र होंगे?

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन के लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले मत्स्यपालनकर्ता या किसान आवेदन हेतु पात्र होंगे।

Leave a Comment