जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें: Janani Suraksha Yojana Online Registration MP
जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें: Janani Suraksha Yojana Online Registration MP -: भारत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजातों की स्थिति में सुधार लाने के लिए जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिला की डिलीवरी होने पर सीधे उनके बैंक अकाउंट में ₹6000 की राशि दी जाती है, ताकि गरीब और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य ठीक रहे और बच्चों के जन्म के समय माँ एवं नवजात मृत्यु दर को कम किया जा सके। इसलिए सरकारी अस्पताल में सरकार बच्चों की डिलीवरी को प्रोत्साहित करना चाहती है। जननी सुरक्षा का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
जननी सुरक्षा योजना क्या है ?
जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से देश की गरीब गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना के तहत गरीब महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बच्चों का ध्यान रखने के लिए मुफ्त सुविधा दी जा रही है। जननी सुरक्षा योजना में महिलाओं को ₹6000 की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से देश की लाखों महिलाओं को फायदा मिल रहा है।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाएं किसी सरकारी अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल में अपना प्रसव कराती है तो सरकार उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करती है। ग्रामीण इलाके की गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत ₹1400 और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को ₹1000 दिए जाते हैं। जबकि मातृ वंदना योजना के तहत उन्हें ₹5000 और मिलते हैं। ताकि गर्भवती महिलाओं और उनके नवजात शिशु का पालन पोषण अच्छे से हो सके।
इस योजना का उद्देश्य क्या है?
जननी सुरक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाओं को उनके गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि महिला अपने नवजात शिशु की आर्थिक जरूरत को पूरा कर सके और अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से बच्चों के जन्म के समय माँ एवं नवजात मृत्यु दर को काम किया जा सकेगा। इसके लिए सरकारी अस्पताल एवं बच्चों की डिलीवरी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार हर गर्भवती महिला को ₹6000 की आर्थिक सहायता देती है।
इस योजना के लाभ क्या है?
- जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गरीब महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो की लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिला को अपने प्रसव और शिशु के जन्म के लिए किसी सरकारी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
- इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने वाली महिलाओं को ही प्रसव के समय और बाद में सरकार द्वारा नगद आर्थिक सहायता दी जाती है।
- प्रसव के बाद 5 साल तक का जच्चा बच्चा के लिए निशुल्क टीकाकरण की भी सुविधा दी जाती है।
- इस योजना का लाभ लेने वाली हर एक महिला के पास एमसीएच कार्ड व जननी सुरक्षा योजना कार्ड होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक महिला को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा होना चाहिए।
- इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सहायता मिल रही है।
- सरकार द्वारा इस योजना पर प्रतिवर्ष 1600 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
- यह योजना गर्भवती महिलाओं और नवोदय शिशु की स्थिति में सुधार लाने में सहायता करती है।
इस योजना के लिए पात्रता क्या है?
- जननी सुरक्षा योजना के लिए देश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाएं पात्र होंगी।
- गर्भवती महिला की आयु 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- ऐसी महिलाएं जिनके प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या घर पर होता है। इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
- आवेदक महिला को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में जाकर अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य है।
- जननी सुरक्षा योजना का लाभ सिर्फ दो बच्चों तक ही प्राप्त किया जा सकेगा।
इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- जननी सुरक्षा कार्ड
- सरकारी अस्पताल द्वारा जारी डिलीवरी सर्टिफिकेट
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- जननी सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको जननी सुरक्षा एप्लीकेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ में डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म का प्रिंट कर पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा। जैसे महिला का नाम, पता, बच्चों के जन्म की तिथि आदि।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी आवेदन फार्म के साथ लगानी होगी।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म आंगनवाड़ी या महिला स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जमा कर देना होगा।
- इस प्रकार आपकी जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस योजना में आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- जननी सुरक्षा आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति जांच के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने जननी सुरक्षा योजना आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
यह भी पढ़े :
- कुवरबाई नु मामेरु राशि कितनी है: Kuvarbai Nu Mameru Yojana Documents List In Gujarati
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना: Indira Gandhi Rojgar Yojana Kya Hai
- स्वयं योजना ओडिशा अप्लाई ऑनलाइन स्वयं गॉव इन लॉगिन: Swayam Yojana Odisha Apply Online Swayam Gov in login
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ कैसे लें: PM Matsya Sampada Yojana Launch Date
- हरियाणा हैप्पी योजना मे आवेदन कैसे करे: Happy Yojana Haryana Apply Online
जननी सुरक्षा योजना क्या है?
जननी सुरक्षा योजना केंद्र सरकार की योजना है। जिसके माध्यम से देश की गरीब गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मुफ्त सुविधा और डिलीवरी के समय आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए कौन पात्र है?
जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली गर्भवती महिलाएं जिनकी आयु 19 वर्षों से अधिक है।
जननी सुरक्षा योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
जननी सुरक्षा योजना का लाभ महिलाएं सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं या मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में अपने बच्चों को जन्म देकर प्राप्त कर सकती है।